प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। गोपालगंज, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पटना में भी बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. पटेल ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुयी है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
Site Admin | मई 23, 2024 4:19 अपराह्न
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी