मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2024 5:55 अपराह्न

printer

प्रदेश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी

प्रदेश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। ऊना में कल तापमान सबसे अधिक 43 दशमलव 5 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि बिलासपुर में 42, हमीरपुर में 41 दशमलव 2, कांगड़ा में 40 दशमलव 8, चम्बा में 40 दशमलव 3 और राजधानी शिमला में तापमान 30 दशमलव 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

 

इस बीच ऊना जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज और कल 20 जून को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।