प्रदेश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को रात के समय भी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश के कई स्थानों पर कल वर्षा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।