सितम्बर 5, 2024 9:07 अपराह्न

printer

प्रदेश की हीराबाई झरेका बघेल को हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की हीराबाई झरेका बघेल को हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले  के ग्राम पंचायत बैगीनडीह की रहने वाली श्रीमती बघेल, ढोकरा बेलमेटल शिल्प की प्रसिद्ध शिल्पकार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर हीराबाई झरेका बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।