प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को 3 महीने की सेवावृद्धि मिल सकती है। राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिस पर कल सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। एक-दो दिन में उनकी सेवावृद्धि के आदेश जारी हो सकते हैं। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। सेवावृद्धि मिलने के बाद जून तक वे प्रदेश की मुख्य सचिव बनी रहेंगी। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वास्थ्य आयुक्त प्रियंका दास को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक पद का प्रभार सौंप दिया। यह दायित्व डॉ. सुदाम खाडे के पास था, जिन्हें सरकार ने ग्वालियर कमिश्नर बनाया है।
Site Admin | मार्च 15, 2024 3:19 अपराह्न
प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को 3 महीने की सेवावृद्धि मिली
