प्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की 6 धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। इनमें ग्वालियर का किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, बुरहानपुर का खूनी भंडारा और रामनगर, मंडला का गोंड स्मारक शामिल हैं। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा प्रदेश की 6 संपतियों का जोड़ा जाना हमारे लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
Site Admin | मार्च 15, 2024 4:03 अपराह्न
प्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है
