मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 7:25 अपराह्न

printer

प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली गई छह दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ का आज रायपुर में समापन

प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली गई छह दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ का आज रायपुर के गांधी मैदान में समापन हो गया। यह यात्रा सत्ताईस सितंबर को गिरौदपुरी धाम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में शुरू हुई थी। न्याय यात्रा के समापन अवसर पर आज गांधी मैदान में एक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शामिल हुए।

आमसभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

आमसभा को छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पार्टी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।