मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 13, 2024 8:18 अपराह्न

printer

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनावों में से दो पर मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनावों में से दो पर मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े है। उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी के  मंत्रियों,वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया है।
संजय अवस्थी ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भाजपा अपने षड्यंत्रों से पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। प्रदेश पर 9 विधानसभा उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जो गुनाह किया है उसे इसके लिए अब प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। 
संजय अवस्थी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि चुनावों के दौरान इनके पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेता जिस प्रकार से निम्न स्तर की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास करते रहे वह बहुत ही निदनीय था। उन्होंने कहा कि इन उप चुनाव के परिणामों के बाद एक ओर जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनैतिक तौर पर बहुत मजबूत हुए है वही प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या भी 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जो हिमाचल में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाने  व पूर्ण बहुमत वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का दावा करते रहें आज वही अपने जिला सोलन में पांचों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा मुक्त हो गए है। 
अवस्थी ने कहा कि भाजपा को अब इन चुनाव परिणामों के बाद आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने जिस प्रकार से प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की,6 कांग्रेस के व तीन निर्दलीय विधायकों की खरीद फरोख्त कर इन उप चुनावों में अपना प्रत्याशी बनाया उनमें से तीन को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को उसके राजनैतिक षड्यंत्र का आईना दिखा दिया है इसलिए उसे अब प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करते हुए विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। 
संजय अवस्थी ने नव निर्वाचित विधायकों को उनके चुने जाने पर  बधाई देते हुए उनके नए राजनैतिक भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दी है।