प्रदेश कांग्रेस आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर चुनावी शंखनाद करेगी। प्रदेश कांग्रेस के मैनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि कल रांची में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री तिर्की ने बताया कि रांची जिले के बीजूपड़ा से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरु होगा।
Site Admin | सितम्बर 29, 2024 10:11 अपराह्न
प्रदेश कांग्रेस आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर करेगी चुनावी शंखनाद
