अक्टूबर 16, 2024 4:13 अपराह्न

printer

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों विशेष तौर पर वाल्मीकि समुदाय को बधाई दी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों विशेष तौर पर वाल्मीकि समुदाय को बधाई दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि  महर्षि वाल्मीकि जी  के उपदेश आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करता है। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी ने राम कथा का जो चित्रण किया है वह आज भी हमें सत्य,धर्म के पथ पर चलने को प्रेरित करता है।