मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 1, 2024 7:58 अपराह्न

printer

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने  इन चुनावों में खड़े सभी प्रत्याशियों को जीत के लिए  शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई है कि 4 जून को चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। चुनावी सभाओं में जिस प्रकार से लोगों ने कांग्रेस को अपना भरपूर समर्थन दिया है उससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस बार देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जो देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को कम करेंगी और सभी से न्याय करेंगी।