मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट कर उन्हें प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की पूरी जानकारी दी । इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी भी दी।

प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को बताया कि भारी बारिश के चलते उनके संसदीय क्षेत्र मण्डी में भूस्खलन से भारी जानमाल के साथ सड़को को बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के चलते राहत के साथ पुनर्वास व सड़को के पुनर्निर्माण कार्यो में जुटी हैं । मण्डी जिला के पंडोह से औट व मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश में आई इस आपदा के प्रति  संवेदनशील नहीं हैं। केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी केंद्र सरकार से प्रदेश में आई इस आपदा को  राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रखी है जिससे प्रदेश को इस आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद के विशेष सत्र में  केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के.सी. बेनुगोपाल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से भी अलग अलग बैठक कर संगठन से जुड़े अनेक मसलों से उन्हें अवगत करवाया।