अक्टूबर 1, 2023 7:30 अपराह्न | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS

printer

प्रदेशभर में 1 तारीख, 1 घंटा, 1 साथ स्वच्छता महाभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

प्रदेशभर में आज 1 तारीख, 1 घंटा, 1 साथ स्वच्छता महाभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में माॅल एवेन्यू में श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। चंदौली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डाॅ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने स्वच्छता महाभियान में श्रमदान किया। मिर्जापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, विधान परिषद् सदस्य श्याम नारायण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने सरदार पटेल चौराहा भरूहना में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। विंध्य क्षेत्र की गलियों और गंगा घाटों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

गोरखपुर में रामगढ़ताल किनारे नौका विहार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। महापौर डाॅ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने यहां स्वच्छता महाभियान में श्रमदान किया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण के नेतृत्व में गोरखपुर जंक्षन पर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ-सफाई की।