मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 16, 2024 3:38 अपराह्न

printer

प्रदेशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा लोकपर्व घी त्यार

राज्य में आज स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक, उत्तराखण्ड का लोकपर्व घी त्यार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व स्वस्थ-सुखद जीवन की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि घी त्यार को घी संक्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भादो महीने की पहली तिथि को मनाया जाता है। यह एक ऋतु उत्सव है, जिसे खेतीबाडी़ से जुड़े किसान व पशुपालक उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस दिन गांव घरों की महिलाएं अपने बच्चों के सिर में ताज़ा मक्खन मलती हैं और उनके स्वस्थ व दीर्घजीवी होने की कामना करती हैं। कुमाऊं में इस दिन मक्खन अथवा घी के साथ बेडू़ रोटी (उड़द की दाल की पिट्ठी भरी रोटी) खाने की परंपरा है।