मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2024 7:34 अपराह्न

printer

प्रदेशभर में गर्मी और लू का प्रकोप जारी

प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहर भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर हो जाते हैंजबकि रातें भी गर्म हैं। हालांकि भोपाल में शाम को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ग्वालियर-चंबल के साथ अब मालवा-निमाड़ भी गर्म है। मौसम विभाग ने 24-25 मई से पूरे प्रदेश लू चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम कल सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।