मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 21, 2024 1:34 अपराह्न

printer

प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड, भोपाल में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी भोपाल में रात का तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में चौथा सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान सात दशमलव आठ डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

इसके बाद राजगढ़ में नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में सर्दी का असर बने रहने की चेतावनी दी है; बढ़ती सर्दी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को ठंड से बचने लिए सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।