मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 11, 2024 12:08 अपराह्न

printer

प्रदेशभर में कल उत्साह और परम्परा अनुसार मनाया जाएगा दशहरा पर्व, किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम

देश के साथ प्रदेशभर में भी कल दशहरा पर्व उत्साह और परम्परा अनुसार मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन होगा। इसके पहले दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम प्रारंभ होगा। राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी मंत्री अपने जिलो में भी शस्त्र पूजन करेंगे।

 

वहीं सतना जिले के कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। रतलाम में नवदुर्गा उत्सव अंतिम चरण में है। यहां गरबा पांडालों में श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कस्यप ने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति को समृद्ध करते हैं। इनसे हमें एकजुट होने की प्रेरणा मिलती है।