मार्च 6, 2025 10:56 पूर्वाह्न

printer

प्रदर्शनी में विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत की उपलिब्धयों के बारे में लोगों को दी जा रही जानकारी

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, और भारतीय मानक ब्यूरो के साथ ही अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा स्टॉल लगाकर विकसित भारत व आत्मनिर्भर हो रहे भारत की उपलिब्धयों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी नए और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।