प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला में चार्जशीटेड एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने रांची सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा आरोपियों के विरुद्ध पीड़क कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है।
हाईकोर्ट अब इस मामले में 16 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।