जून 19, 2025 11:37 पूर्वाह्न

printer

प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह ने लातेहार में किया आत्मसमर्पण

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह ने लातेहार में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मौके पर मौजूद पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जाने के कारण नक्सलियों में भय है। इस कारण राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला