अक्टूबर 8, 2025 12:39 अपराह्न

printer

प्रचंड तूफान मात्‍मो से वियतनाम में भारी तबाही

प्रचंड तूफान मात्‍मो से वियतनाम में भारी तबाही हुई है। तूफान ने घरों और बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। अत्‍यधिक तेज बारिश और बाढ़ के कारण आठ लोगों की मृत्‍यु हो गई और पांच घायल हो गए।

वियतनाम आपदा और बांध प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 15 हजार 700 से ज़्यादा मकान जलमग्न हो गए और 400 से ज़्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। 14 हजार 600 हेक्टेयर से ज़्यादा चावल और अन्य फ़सलों में पानी भरा हुआ है। उत्तरी पर्वतीय और उत्तर-मध्य प्रांतों में 602 स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन से यातायात बाधित है।

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने बाढ़ और भूस्खलन को रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास करने का आह्वान किया है।