पूर्व कैबिनेट सचिव और नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने कहा है कि प्रगति योजना ने देश में ढांचागत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति प्रदान की है। आकाशवाणी समाचार को दिए विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि प्रगति में जन शिकायतों के निवारण की सुविधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान हमेशा नागरिकों की शिकायतों के निवारण पर रहता है।
उन्होंने कहा कि चेनाब रेल पुल और नवी मुंबई हवाई अड्डे सहित कई वर्षों से अटकी हुई प्रतिष्ठित परियोजनाओं को प्रगति योजना के कारण गति मिली है।