दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि प्रगति मैदान कॉरिडोर के अंतिम अधूरे अंडरपास का निर्माण कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से इस कार्य के लिए जल्द ही अनुमोदन मिलने की संभावना है। यह अंडरपास – भैरो मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाला अंडरपास-5 है।
इस संबंध में और जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि उनकी सरकार ने सभी तकनीकी मूल्यांकन पूरे कर लिए गए हैं और केंद्र को अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, दिल्ली सरकार मानसून के बाद काम शुरू कर देगी। यह अंडरपास प्रगति मैदान क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।