आकाशवाणी समाचार ने विशेष कार्यक्रमों की नई श्रृंखला, ‘प्रकृति की बात, आकाशवाणी के साथ‘ शुरु की है। श्रृंखला की दूसरी कड़ी में, पद्म भूषण, अनिल प्रकाश जोशी से विशेष बातचीत होगी। जिसमें मृदा संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन, जीवनशैली और पर्यावरण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
ये पॉडकास्ट आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड चैनल से प्रसारित किया जाएगा। जिसे न्यूज ऑन एआईआर ऐप और न्यूज ऑन एआईआर ऑफिशियल यूट्यूब चैनलों पर भी सुना जा सकता है।