पौड़ी पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गढ़वाली भाषा में साइन बोर्ड लगाने की अनूठी पहल की है। स्थानीय भाषा में संदेश देने से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि यातायात नियमों के पालन में भी सुधार आएगा। प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय भाषाओं के संरक्षण पर दिए गए संदेश को ध्यान में रखते हुए जिले में यह पहल की जा रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गढ़वाली में संदेश देने से स्थानीय लोग इसे आसानी से समझ पाएंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव यातायात नियमों के पालन पर देखने को मिलेगा सतपुली क्षेत्र में लगे इन गढ़वाली साइन बोर्डों को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। स्थानीय निवासी मनीष स्वतंत्र ने बताया कि गढ़वाली में संदेश लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और इन पर चर्चा भी हो रही है।
Site Admin | जनवरी 6, 2025 4:09 अपराह्न
पौड़ी पुलिस ने सड़कों के किनारे लगाए गढ़वाली भाषा में साइन बोर्ड
