मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 24, 2024 1:02 अपराह्न

printer

पौड़ी जिले में पर्यावरण मित्रों का सम्मान

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम में आयोजित ’पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह’ में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने नगर निगम के 245 पर्यावरण मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

 

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के अभिन्न अंग हैं और उनका योगदान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी न केवल शहर की सफाई में योगदान देते हैं, बल्कि वे हमारे पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को देखकर हमें उनके प्रति और भी अधिक सम्मान और स्नेह देना चाहिए।