पौड़ी जिले के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में को जल्द ही एक एम्बुलेंस और चिकित्सक उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके अलावा उपनल कार्मिकों का वेतन सहित अन्य समस्याओं के लिये भी ठोस नीति बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा के मद्देनज़र घेरबाड़ का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में प्रेक्षागृह सहित अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही आवासीय परिसर में रह रहे छात्रों के लिए पुस्तकालय सहित खेल सामग्री आदि सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।
Site Admin | जुलाई 24, 2024 9:13 अपराह्न
पौड़ी जिले के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को जल्द ही एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा
