अक्टूबर 4, 2023 4:05 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रिखणीखाल में आयोजित तहसील दिवस पर उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण तहसील और विकासखंड स्तर पर करने को कहा ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय न जाना पड़े।