अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज में जिले की साहित्यिक विरासत पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी, अर्ध-सरकारी और पब्लिक स्कूलों के छात्रों की ओर से अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और विरासत पर बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया। साहित्य महोत्सव की अध्यक्ष वसुधा पंत ने बताया कि अल्मोड़ा में 10 से 12 अक्टूबर तक अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में विद्यालय स्तर पर छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टर प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को अपने साहित्य और संस्कृति से जोड़ना है। पोस्टर प्रदर्शनी में प्रतिभागी मानवी जोशी ने बताया कि उन्होंने मल्ला महल, नंदा देवी, जागेश्वर धाम जैसी विरासतों को दर्शाया है।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 8:53 पूर्वाह्न
पोस्टर प्रदर्शनी में नजर आई कुमाऊं की सांस्कृतिक झलक
