जुलाई 20, 2025 10:17 पूर्वाह्न

printer

पोल्याक इमरे वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट में भारतीय महिला पहलवानों का दबदबा कायम

हंगरी के बुडापेस्ट में पोल्याक इमरे वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट में भारतीय महिला पहलवानों का दबदबा कायम है। भारतीय महिलाओं ने कल एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। प्रिया मलिक ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।

 

 

एशियाई चैंपियन मनीषा ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत के आठ पदक हो गए हैं। इनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।