जनवरी 19, 2026 9:09 पूर्वाह्न

printer

पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की तीन दिवसीय भारत दौरे पर

पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में बताया कि श्री सिकोरस्की की मुलाकात भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। श्री सिकोरस्की तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।