अक्टूबर 24, 2025 1:50 अपराह्न

printer

पोलियो उन्मूलन में सफलता समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से संभव हुई: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अटूट राष्ट्रीय प्रयासों और सशक्त जनभागीदारी के माध्यम से पोलियो उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री नड्डा ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में सफलता समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से संभव हुई है।

 

इन्‍होंने हर घर तक पहुँचकर यह सुनिश्चित किया कि इस रोकथाम योग्य बीमारी के खिलाफ लड़ाई में कोई भी बच्चा पीछे न छूटे। उन्होंने लोगों से समय पर टीकाकरण के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने और एक स्वस्थ, पोलियो मुक्त भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।