दिसम्बर 1, 2025 7:56 अपराह्न

printer

पोतनिर्माण देश की अर्थव्‍यवस्‍था को काफ़ी बढ़ावा देता :नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने देश की समुद्री ताकत के महत्‍व पर बल दिया है। आज पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्‍व‍िविद्यालय में जनरल बी. सी. जोशी स्‍मृति व्‍याख्‍यान में एडमिरल त्रिपाठी ने इस बात पर बल दिया कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को प्राप्‍त करने के लिए युद्धपोत बनाने में आत्मनिर्भरता हासिल करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पोतनिर्माण देश की अर्थव्‍यवस्‍था को काफ़ी बढ़ावा देता है और बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्‍ध कराता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के विज़न को पूरा करने के लिए युवाओं की कुशल भागीदारी ज़रूरी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला