अगस्त 4, 2025 12:22 अपराह्न

printer

पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जामताड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में कल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा राशि का चेक भी प्रदान किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला में पुलिस और न्यायिक पदाधिकारियों को संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।