राजस्थान के झुंझुनू में, पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप-2026 के फाइनल में झारखंड की महिला टीम ने मेजबान राजस्थान को 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
वहीं पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश को स्वर्ण, तेलंगाना को रजत जबकि हरियाणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही।