सितम्बर 8, 2025 9:03 अपराह्न

printer

पैगंबर मुहम्मद साहब की 15 सौंवी जयंती के उपलक्ष्य में आज पूरे मुंबई में हजारों मुसलमानों ने ईद-ए-मिलाद के जुलूसों में हिस्सा लिया

पैगंबर मुहम्मद साहब की 15 सौंवी जयंती के उपलक्ष्य में आज पूरे मुंबई में हजारों मुसलमानों ने ईद-ए-मिलाद के जुलूसों में हिस्सा लिया। इस वर्ष, मुस्लिम समुदाय ने गणेशोत्सव के साथ मेल न खाने और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए मुख्य ईद-ए-मिलाद जुलूसों को 5 सितंबर की जगह 8 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों के लिए सार्वजनिक अवकाश का भी पुनर्निर्धारण किया, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव मनाया जा सके। शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जुलूस, भक्ति गीत और एकता तथा आस्था के प्रदर्शन देखे गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला