पेरू की पूर्व प्रधानमंत्री बेट्सी शावेज़ को शरण देने के फैसले के बाद पेरू ने मेक्सिको के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की है। सुश्री शावेज़ पर पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो का 2022 में तख्तापलट करने से संबंधित आरोप हैं। पेरू के विदेश मंत्री ह्यूगो डी ज़ेला ने मेक्सिको के इस कदम को गैर मित्रतापूर्ण कार्रवाई बताया है।
उन्होंने पेरू के आंतरिक मामलों में मैक्सिको के नेताओं का बार-बार हस्तक्षेप का हवाला दिया। तख्तापलट की साजिश रचने की आरोपी सुश्री शावेज़ ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है। इससे पहले भी तनाव तब बढ़ गया था जब मेक्सिको ने कैस्टिलो के परिवार को शरण दी थी। इसके बाद पेरू ने मैक्सिको के राजदूत को निष्कासित कर दिया था और मेक्सिको सिटी से अपने दूत को वापस बुला लिया था।