जुलाई 25, 2024 10:31 अपराह्न

printer

पेरिस ओलंपिक 2024 में उत्तर प्रदेश के छह खिलाड़ी शामिल

पेरिस ओलंपिक की औपचारिक शुरुआत कल 26 जुलाई को होगी। इसमें भारत का 117 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के छह खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी मेरठ की हैं, जो अलग अलग खेलों में हिस्सा लेंगी। इनमें मेरठ के इकलौता गांव से पारूल चौधरी दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं तीन हजार मीटर स्टीपलचेज और पांच हजार मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में पांच सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और तीन हजार स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था। सरकार की ओर से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और रानी लक्ष्बीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी बीस किलोमीटर पैदल चाल और रेसवॉक मिक्स्ड रिले में हिस्सा लेंगी। इसी तरह मेरठ के ही बहादुरपुर गांव की रहने वाली अन्नू रानी भाला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। दो हजार तेइस एशियाई खेलों में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता था। इनके अलावा सहारनपुर की एथलीट प्राची चौधरी 400 मीटर की रिले रेस में अपना दम दिखाएंगी। इससे पहले प्राची 400 मीटर रिले रेस में 2023 में चीन में हुए एशियाई खेलों में रजत पदक और 19वें एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश के दो खिलाड़ी वाराणसी के ललित कुमार उपाध्याय और करमपुर के राजकुमार पाल शामिल हैं। ललित कुमार उपाध्याय का यह दूसरा ओलंपिक होगा। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 11 अगस्त तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला