जुलाई 30, 2024 7:50 अपराह्न

printer

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतनें वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। दक्षिण कोरिया के ओह ये जिन और ली वोन्हो से 16-10 के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

इससे पहले मनु भाकर नें रविवार को दस मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत  का खाता खोला था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झामुरखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।