जुलाई 31, 2024 7:58 अपराह्न

printer

पेरिस ओलंपिक के पांचवे दिन आज झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

पेरिस ओलंपिक के पांचवे दिन आज झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपिका ने नीदरलैंड की तीरंदाज को 6-2 से पराजित कर अंतिम 16 में जगह बनायी। इधर भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गाहेन महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दोनों ने राउंड 16 में प्रवेश किया। निशानेबाजी में, स्वप्निल कुसाले ने 590 के स्कोर के साथ 7वें स्थान पर रहकर पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।