जनवरी 13, 2026 5:43 अपराह्न

printer

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण-पीएफआरडीए ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत सुनिश्चित भुगतान के लिए एक ढांचा सक्षम करने हेतु दिशा-निर्देश और विनियम तैयार करेगी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कदम पीएफआरडीए अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के लिए सेवानिवृत्ति आय की सुरक्षा को मजबूत करना है।

15 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एस. साहू करेंगे। इस समिति में विधि, बीमांकिक, वित्त, बीमा, पूंजी बाजार और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ शामिल हैं।