अप्रैल 15, 2024 10:31 पूर्वाह्न

printer

पेंशन प्राप्‍तकर्ताओं के शिकायतों के प्रभावी निवारण के विषय में आज रात साढ़े नौ बजे कार्यक्रम प्रसारित करेगा आकाशवाणी

आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से प्रसारित होने वाले साप्‍ताहिक कार्यक्रम  पब्लिक स्‍पीक में आज रात साढ़े नौ बजे से पेंशन प्राप्‍तकर्ताओं के शिकायतों के प्रभावी निवारण विषय पर पेंशन और पेंशन कल्‍याण विभाग के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सार्थक चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रोता हमारे अतिथि के समक्ष पेंशन प्राप्‍तकर्ताओं की शिकायतों के समाधान के विभिन्‍न तरीकों पर प्रश्‍न रख सकेंगे। यह कार्यक्रम रात साढ़े नौ बजे से आकाशवाणी के एफएम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर प्रसारित होगा
श्रोता रात साढ़े नौ बजे से 011-23421050 और 011-23314444 टेलीफोन नंबर पर अपने प्रश्‍न पूछ सकते हैं। इसके अलावा श्रोता वाट्सएप नंबर 9289094044 पर भी प्रश्‍न भेज सकते हैं।
इसके अतिरिक्त श्रोता वेबसाइट न्‍यूज ऑन एआईआर डॉट गोव डॉट इन और हमारे यूट्यूब चैनल न्‍यूज ऑन एआईआर ऑफिशियल पर भी इस प्रसारण को सुन सकते हैं।