जनवरी 23, 2026 6:24 अपराह्न

printer

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशनभोगियों की 815 शिकायतों का समाधान किया

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने हाल ही में आयोजित पेंशन अदालत के दौरान अति वरिष्ठ नागरिकों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की आठ सौ 15 शिकायतों का समाधान किया।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि रक्षा, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, डाक मंत्रालय, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा नागर विमानन मंत्रालय सहित 30 मंत्रालयों और विभागों से प्राप्त एक हजार से अधिक शिकायतों पर सुनवाई की गई। मंत्रालय ने बताया कि लंबित मामलों की समीक्षा के लिए 16 जनवरी को एक अनुवर्ती बैठक आयोजित की गई थी।