पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग पहली से 30 नवम्बर तक चौथा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र – डीएलसी अभियान चलाएगा। यह अभियान पूरे देश के दो हज़ार ज़िलों और उप-मंडल मुख्यालयों में आयोजित होगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा कि डीएलसी अभियान के चौथे चरण का उद्देश्य दो करोड़ डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करना है। इसमें चेहरा पहचान तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित होगी और पूरे देश के पेंशनभोगियों के लिए यह प्रक्रिया और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। यह अभियान 19 पेंशन वितरण बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य देश के दूर-दराज़ के प्रत्येक पेंशनभोगी तक पहुँच सुनिश्चित करना है।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 9:02 अपराह्न
पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर तक चौथा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाएगा