पेंटागन ने कहा है कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दस दिनों में लगभग 140 अमरीकी सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सार्वजनिक सुनवाई की सीनेट डेमोक्रेट्स की मांग के जवाब में पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि अधिकांश सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और 108 सैनिक ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पेंटागन ने हमलों के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।
चक शूमेर, जैक रीड और जीन शाहीन समेत कई सीनेट डेमोक्रेट्स ने पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान के उद्देश्यों और दायरे के बारे में ट्रंप प्रशासन से जवाब मांगा।