जून 8, 2025 9:16 अपराह्न

printer

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समुद्री संसाधनों पर आधारित नीली अर्थव्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समुद्री संसाधनों पर आधारित नीली अर्थव्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। मोनाको में आज समुद्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने समुद्री स्थानिक नियोजन-एमएसपी को ऐसी अर्थव्‍यवस्‍था कि लिए प्रमुख उपकरण के रूप में अपनाने में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एमएसपी समुद्री संसाधनों के अनुकूल, जैव विविधता की रक्षा और तटवर्ती क्षेत्रों में आजीविका सुनिश्चित करने के लिए विज्ञान-आधारित ढांचा प्रदान करता है।