मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 31, 2024 7:55 अपराह्न

printer

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि नागपुर के दो मौसम केंद्रों द्वारा अधिकतम तापमान के जो आंकड़े दिए गए थे वे गलत हैं

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि नागपुर के दो मौसम केंद्रों द्वारा अधिकतम तापमान के जो आंकडे दिए गए थे वे गलत हैं। इन केन्‍द्रों ने कल अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा बताया था।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि नागपुर शहर के स्वचालित मौसम केन्‍द्रों में से एक ने अधिकतम तापमान 54 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस और दूसरे ने 52 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस बताया था।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सेंसरों की गडबडी के कारण ऐसा हुआ, जिसकी पुणे स्थित मौसम विभाग ने पुष्टि की है। श्री रिजीजू ने कहा कि नागपुर के अन्य स्वचालित मौसम केन्‍द्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से तापमान के आंकडों की गडबडी दूर करने के उपाय किये जा रहे हैं।

              

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला