अक्टूबर 22, 2025 10:14 अपराह्न

printer

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वच्छता अभियान: 192 फाइलें हटाई गईं, 33 लाख रुपये का राजस्व अर्जित

 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत 54 स्वच्छता अभियान चलाए हैं और 500 से अधिक फाइलों और अभिलेखों की गहन समीक्षा के बाद 192 फाइलों को हटाया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के नेतृत्व में इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 2 अक्‍टूबर को हुई थी।

 

अभियान के अंतर्गत मंत्रालय ने ई-कचरे सहित कबाड़ का उचित निपटान किया है और 33 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। लगभग आठ हजार सात सौ पचास वर्ग फुट जगह भी साफ की है।