मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 8:48 अपराह्न

printer

पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। वे देश की सीमाओं के रक्षक रहे हैं और समाज तथा राष्ट्र के प्रेरणाश्रोत तथा  गौरव हैं। वे आज राजधानी रांची में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक महासम्मेलन के समापन  समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों का योगदान केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है। प्राकृतिक आपदाओं में सहायता और दूरदराज के क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान में वे निर्णायक भूमिका  निभाते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला