जुलाई 18, 2024 3:32 अपराह्न

printer

पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में करोड़ों रूपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ

पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में करोड़ों रूपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार शहरों में बीस से अधिक ठिकानों पर दो दिन तक चली छापेमारी में जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं। गुलाब यादव के खाते में 4 करोड़ रूपये मिले हैं। वहीं, संजीव हंस के यहां 40 लाख रूपये मूल्य की घड़ी और जेवरात बरामद की गयी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।